फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mining from dhaighat

ढाईघाट से कर रहे अवैध खनन और रसीद थमा रहे फर्रुखाबाद की

Thu, 27 Feb 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
mining from dhaighat
मिर्जापुर। प्रशासन को चकमा देकर माफिया बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं और अफसर इस ओर से मुंह फेरे हुए हैं। मिर्जापुर में ढाईघाट पर पाबंदी के बावजूद गंगा से जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है। माफिया इतने शातिर हैं कि वे अवैध धंधे को वैध दिखाने के लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी की एक कंपनी की रसीद तक जारी कर रहे हैं, जिसकी बदौलत जिले में रेता की सप्लाई हो रही है। मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने अवैध खनन की जांच शुरू करा दी है, जिससे माफिया में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-फर्रूखाबाद जिले की सीमा पर ढाईघाट में लंबे समय से रेत का अवैध खनन हो रहा है। यहां अवैध खनन करने वालों ने वायरलेस सेट, इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटा और कई जेसीबी मशीनें खनन कार्य में लगा रखी हैं। यहां खनन करने वाले लोग खनन पट्टा होने का दावा करते हुए लगातार रेत निकासी कर रहे हैं, जबकि शासन की ओर से नदियों से रेत खनन पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है।
विज्ञापन

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लिखी दे रहे रसीद
मिर्जापुर में ढाई घाट पर बड़े पैमाने पर गंगा नदी से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। रेत खनन कर बेचने वाले भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ की रसीद भी दे रहे हैं। जिस पर फर्रुखाबाद से खनन कर शाहजहांपुर लाना दिखाया जा रहा है। रसीद पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन चालक का नाम, समय और स्थान भी अंकित है, लेकिन रसीद में रेत की रायल्टी दर अंकित नहीं की जाती है। ये रसीद हल्द्वानी की एक कंपनी के नाम से जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टे की जमीनों पर भट्ठा मालिक ने बनाए तालाब
मिर्जापुर, पृथ्वीपुर-ढाई, नरसुइया, थरिया, शेरपुर कर्रिया आदि ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लोगों को जीवन निर्वाहन के लिए सरकार से मिली कृषि भूमि के पट्टों से भट्ठा मालिक बिना अनुमति खनन करवा रहे हैं। इससे बदायूं रोड पर गांव खेड़ा से सौनेक की ओर जाने वाले मार्ग के आसपास 20-20 फुट गहरे तालाब बन गए हैं। मिर्जापुर के भट्ठा मालिक वीपी सिंह ने बताया कि ईंट पथाई के लिए खरीदी गई जमीन की रायल्टी जमा करने के बाद एक मीटर गहराई तक मिट्टी का खनन किया जा सकता है।

- भट्ठों की ओर से की जा रही मिट्टी खनन की जांच चल रही है। भट्ठों के लिए निर्गत लाइसेंस पर ही मिट्टी खनन के नियम दर्ज होते हैं। भट्ठा मालिक ही खनन के नियम भली प्रकार बता सकते हैं। - रमेश बाबू, एसडीएम कलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed