फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mining acused run away

एसडीएम को देखकर मिट्टी भरी ट्राली छोड़ भागे चालक, दौड़ाकर एक को पकड़ा

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
mining acused run away
खुटार। खनन कर मिट्टी लेकर जा रहे दो ड्राइवर एसडीएम की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकले। एसडीएम ने एक ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़वा लिया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि अनुमति लेकर खनन हो रहा था। इस पर एसडीएम ने कहा कि अनुमति की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एमडीएम सौरभ भट्ट और सीओ प्रवीण कुमार मंगलवार को खुटार क्षेत्र में अवैध खनन की जांच करने निकले थे। गांव लुकटहा के पास दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर ले जाई जाती देख एसडीएम ने उनको रुकने को इशारा किया तो दोनों ट्रैक्टरों को खड़ा कर ड्राइवर मौके से भागने लगे। एसडीएम ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान खनन कर रही जेसीबी को लेकर चालक मौके से भाग निकला। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि मिट्टी खनन गांव सहारू के पास किया जा रहा है और मिट्टी जनपद लखीमपुर के मैलानी में एक ईंट भट्ठे पर ले जाई जा रही थी। एसडीएम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक से पूछताछ की। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ईंट भट्ठे पर खड़ा करा दिया है। ईंट भट्ठे पर मिले कर्मचारियों ने एसडीएम को बताया कि मिट्टी खनन की अनुमति ली गई है और नियमानुसार ही खनन कराया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम ने अनुमति के कागजात तलब किए लेकिन देर शाम तक कोई कागज लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मिट्टी खनन होता हुआ मिला है। खनन कराने वाले अनुमति होने की बात कह रहे हैं। उसके कागजात मंगवाए गए हैं। लेखपाल को जांच सौंपी गई है। अवैध खनन पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - सौरभ भट्ट, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed