{"_id":"1656a68e1c67c62e149a8fe176534b57","slug":"million-given-to-help-families-of-martyrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवार को दी जाए एक करोड़ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवार को दी जाए एक करोड़ की मदद
पुवायां।
Updated Thu, 07 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
पुवायां के राजीव चौक पर बृहस्पतिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
राजीव चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजरंग दल के नगर संयोजक नीरज कश्यप ने कहा कि सीमा से जब तक आतंकवाद बंद न हो तब तक पाकिस्तान से वार्ता नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पठानकोट हमले में शहीद जवानों के परिवार वालों को एक एक करोड़ रुपए दिए जाने, शहीदों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग भी की। करन वाल्मीकि ने कहा कि भारत में आतंकवादियों को पनाह देने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान सतनाम, वीरू, वेदप्रकाश, शिवाकांत, अरूण कुमार, बालगोविंद, सुखवीर, ओमप्रकाश, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।