फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Milkia unknown young man's body was found hanging from a tree

मिलकिया में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 20 Feb 2017 11:36 PM IST
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो Updated Mon, 20 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मिलकिया में एक अज्ञात युवक का शव गन्ने के खेत में खड़े पेड़ से लटकता पाया गया। श्रमिकों के गन्ना छीलने के लिए पहुंचने पर मामले की जानकारी हो सकी। खेत स्वामी की सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

गांव मिलकिया के रामसनेही ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। सोमवार को दोपहर बाद गांव के ही कुछ श्रमिक उनके खेत में गन्ना छीलने गए। श्रमिकों ने गन्ने के बीच में खड़े नीम के पेड़ पर एक युवक का लटकता हुआ देखा। इसके बाद श्रमिकों ने वापस आकर मामले की जानकारी उन्हें दी। रामसनेही की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन

शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि शव काफी समय से पेड़ पर लटका हुआ है। गन्ने के खेत के बीच में पेड़ पर शव लटका होने के कारण लोगों को शव का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है, काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है।  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव पर मिले कपड़ों आदि के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed