फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mild coolness in the weather in the morning, mercury rose from the sun in the afternoon

Shahjahanpur News: मौसम में सुबह रही हल्की ठंडक, दोपहर में धूप से चढ़ा पारा

Wed, 26 Apr 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 26 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mild coolness in the weather in the morning, mercury rose from the sun in the afternoon
शाहजहांपुर। बारिश के बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मंगलवार सुबह बादल छाए रहे लेकिन बाद में तेज धूप निकली। इससे उसम बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में फिर बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

दस अप्रैल के बाद तेजी से तापमान बढ़ा था। 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। बारिश और ठंडी हवाओं तापमान गिरना शुरू हो गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.3 और अधिकतम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को बूंदाबांदी के बाद उमस से न्यूनतम तापमान 21.08 और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह से धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इसकी वजह से अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने के आसार बन गए हैं। दिन में धूप के साथ हवा चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम लगातार करवट बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed