फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Memorandum given against installing railings in front of shops

Shahjahanpur News: दुकानों के सामने रेलिंग लगाने के विरोध में दिया ज्ञापन

Fri, 15 Mar 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given against installing railings in front of shops
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के बहादुरगंज स्थित मुख्य कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण को लेकर महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह ने दुकानों के आगे रेलिंग लगाने के निर्देश दिए थे। इस पर व्यापारियों ने होली और ईद निपटने के बाद यह कार्य कराने का अनुरोध किया है। कहा है कि त्योहारी खरीदारी के चलते बाजार में भीड़ रहेगी। ऐसे में स्टील रेलिंग लगाने के लिए की खोदाई से न सिर्फ व्यापार प्रभावित होगा, वहीं लोगों को भी परेशानी होगी। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में महापौर अर्चना वर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, आशीष गुप्ता, रमेश नैयर, पुनीत खन्ना, अतुल गुप्ताआदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed