फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Members of monitoring committees should be active, keep an eye on outsiders: Municipal Commissioner

निगरानी समितियों के सदस्य सक्रिय होकर बाहरियों पर रखें नजर : नगर आयुक्त

Tue, 11 Jan 2022 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Members of monitoring committees should be active, keep an eye on outsiders: Municipal Commissioner
शाहजहांपुर के जीआईसी खेल मैदान में बने सांस्कृतिक मंच पर निगरानी समितियों की बैठक में बोलते नगर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मोहल्ला निगरानी समितियों की बैठक मंगलवार को जीआईसी खेल मैदान स्थित सांस्कृतिक मंच पर हुई। इसमें समितियों को कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर सक्रिय होने निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शहर में 46 मोहल्ला निगरानी समिति बनाई गई थीं। इनके अध्यक्ष (निवर्तमान सभासद), सदस्यों, आशा वर्करों, नगर निगम के समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों, सफाई नायक सक्रिय हो जाए। आशा कार्यकर्ताओं व मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्य अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर नजर रखें।
विज्ञापन

उनकी जांच कराएं, जिससे किसी भी व्यक्ति में ओमिक्रॉन का संक्रमण होने पर उसे होम आइसोलेट किया जा सके। संक्रमित व्यक्ति का जरूरी उपचार कराएं। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व आशा वर्कर अपने क्षेत्र की मैपिंग कर लें, जिससे संक्रमित व्यक्ति का पता पता चल सकें। उन्होंने कोविड मरीज को दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए आशा वर्करों से मेडिकल किट पर्याप्त मात्रा में अपने पास रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सभी से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर रश्मि भारती, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रोहताश, यूनीसेफ से माता प्रसाद राव, अजीत कुमार, पूर्व सभासद दिवाकर मिश्रा, कृष्ण गोपाल बिंदू, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार, लाल सिंह यादव, हरीश बजाज आदि मौजूद रहे।

चार्जिंग बस स्टेशन का किया निरीक्षण
चार्जिंग बस स्टेशन का काम बगैर पूरा हुए ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने न्यू सिटी ककरा में बने चार्जिंग बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों को नगर में नियमित रूप से संचालन के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निर्देशित किया कि ई-बसों के संचालन में आ रही दिक्कतों को तत्काल दूर कराकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed