{"_id":"61c37ce4f5477e26a35e7441","slug":"mehmand-garhi-locality-shop-sealed-for-not-distributing-ration-shahjahanpur-news-bly470144892","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण नहीं करने पर महमंद गढ़ी मोहल्ले की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण नहीं करने पर महमंद गढ़ी मोहल्ले की दुकान सील
विज्ञापन
शाहजहांपुर के महमद गड़ी में राशन की दुकान को सील करते डीएसओ ऑफिस के अधिकारी साथ में लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बायोमीट्रिक मशीन में खराबी के बहाने शहर के मोहल्ला महमंद गढ़ी में राशन की दुकान बंद करके कोटेदार क्षेत्र के कार्डधारकों को टरकाने लगा। नियमित निरीक्षण पर पहुंचे आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) ने उचित दर विक्रेता से स्टॉक दिखाने को कहा, लेकिन वह दुकान खोलने से आनाकानी करने लगा। इस पर एआरओ ने बायोमीट्रिक मशीन जब्त कर अपने कब्जे में लेने के साथ ही दुकान सील कर दी।
महमंद गढ़ी की दुकान क्षेत्र के उचित दर विक्रेता देवेंद्र कुमार गुप्ता को आवंटित की गई है। राशन वितरण का सत्यापन करने महमंद गढ़ी पहुंचे एआरओ बीएस डोलिया ने दुकान बंद पाई और बाहर कार्डधारकों का हुजूम लगा देखा। एआरओ डोलिया के अनुसार इसका कारण पूछने पर कोटेदार ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण आज वितरण संभव नहीं है। उससे स्टॉक दिखाने को कहा तो वह दुकान खोलने को तैयार नहीं हुआ।
बायोमीट्रिक मशीन ठीक करने वाली कंपनी के सर्विस इंजीनियर जमीर अहमद को बुलाकर मशीन ठीक कराई। इसके बावजूद कोटेदार ने दुकान नहीं खोली तो दो कार्डधारकों समेत सर्विस इंजीनियर को गवाह बनाकर दुकान सील कर दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गवाहों के सामने सील दुकान खोलकर स्टॉक का निरीक्षण कर शेष 230 कार्डधारकों को आवश्यक वस्तुएं वितरित कराई जाएंगी। संवाद