{"_id":"c60eccefccbd22102cfcf182249d1f4d","slug":"meetar-chacking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरनतलैया में चेकिंग से उपभोक्ताओं में हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूरनतलैया में चेकिंग से उपभोक्ताओं में हड़कंप
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर कारपोरेशन के बिजली चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को विभागीय टीमों ने मोहल्ला घूरनतलैया को निशाने पर लिया, तो गलत तरीके से बिजली इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जांच में गड़बड़ मिलने पर चार मीटर सील करने के साथ बकाया रकम जमा नहीं करने पर एक दर्जन कनेक्शन काट दिए गए। इस बीच, वहां और कटिया टोला में लगाए गए कैंपों में उपभोक्ताओं से 5.50 लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया।
चौक क्षेत्र में घनी बस्ती और संकरी गलियों वाले मोहल्ला घूरनतलैया में पिछले कई साल से बिजली की सघन चेकिंग नहीं की गई थी। नतीजा यह हुआ कि वहां कटिया वाले अवैध कनेक्शनों की भरमार थी। इससे इलाके की लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा तो बिजली फाल्ट भी बढ़ गए। क्षेत्र के बिजली नेटवर्क को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए अफसरोें ने मंगलवार को वहां कैंप लगाकर मूवमेंट शुरू किया, जिससे कटिया डालकर बिजली जलाने वालों में खलबली मच गई।
दोपहर 12 से तीन बजे तक की गई चेकिंग के दौरान टीमों ने जिस रास्ते पर कदम रखे, उधर के लोगों ने छतों पर पड़े कटिया वाले केबिल समेटने शुरू कर दिए। जो लोग मेन लाइन में फंसी कटिया अलग नहीं कर पाए, वे अपने घरों पर ताला डालकर दाएं-बाएं हो लिए। टीमों के पूछने पर पड़ोसियों ने उनके बाहर गए होने का हवाला देकर उनका बचाव किया। बावजूद इसके बिजली के बेजा इस्तेमाल से जुड़े मामले छिपे नहीें रह सके।
विज्ञापन
लाइन स्टाफ ने घूरनतलैया के चार घरों में ऐसे मीटर लगे पाए जो चालू होने के बावजूद सही रीडिंग नहीं दे रहे थे। विभाग ने ऐसे मीटरों के साथ तकनीकी छेड़छाड़ की आशंका में उन्हें जांच के लिए सील कर दिया। साथ ही बकाया बिल की अदायगी नहीं करने वाले 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इस बीच, वहां लगाए गए कैंप में 25 लोगों ने लोड बढ़वाया और 19 मीटर बदले गए। पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन सिटी एकेशुक्ला के अनुसार जांच में मीटरों से छेड़छाड़ प्रमाणित होने संबंधितों पर कानूनी और विभागीय कार्यवाही होगी।