शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन इकाई के सदस्य अखिल भारतीय संगठन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। सभी सदस्य सुबह शहीद उद्यान में एकत्र हुए। यहां से बाइक रैली निकालकर जीआईसी मैदान पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीदार अपूर्वा सिंह को दिया।
ज्ञापन में चार नई श्रम संहिताओं को निरस्त करने और बिक्री प्रोत्साहन कर्मचारियों (सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज) के लिए सेवा की शर्तें अधिनियम के तहत लागू रखने, केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए पुरानी श्रम व्यवस्थाओं को लागू रखने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति न देने, छंटनी और स्थानांतरण पर रोक, कर्मचारियों का वेतन भुगतान आदि की मांग की गई है। इस दौरान अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, सचिव सीएल तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मुरारी दीक्षित, प्रदेश सचिव असित मिश्रा, अरविंद सिंह, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद