{"_id":"613baaa48ebc3e5f9926e54b","slug":"medical-college-shahjahanpur-news-bly4591952157","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली चार पीजी डिप्लोमा कोर्स की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली चार पीजी डिप्लोमा कोर्स की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो वर्षीय चार पीजी डिप्लोमा कोर्स की अनुमति शासन से प्राप्त हो गई है। कुल 12 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज की पीआरओ डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय ने बताया कि फैमिली मेडिसिन की चार, ओबीएस गायनी की चार, रेडियोलाजी एवं पीडियॉट्रिक की दो-दो सीटों पर प्रवेश के लिए शासन से अनुमति प्राप्त हो गई है।
उक्त सभी कोर्स पीजी स्तर के हैं, जोकि एमबीबीएस के बाद किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कॉलेज की ओर से शासन को पत्राचार किया गया था। इसके बाद शासन स्तर से नामित टीम के द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत टीम के द्वारा शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके बाद अब शासन ने इन कोर्स को संचालित किए जाने की अनुमति कॉलेज को प्रदान कर दी है।
प्रदेश में अब तक शासकीय नव संचालित हुए मेडिकल कॉलेज में केवल जनपद शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज को ही यह अनुमति प्राप्त हुई है। पीजी डिप्लोमा कोर्स की अनुमति मिलने से जनपद एवं आसपास के एमबीबीएस करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शासन से अनुमति प्राप्त होने पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, एमएस डॉक्टर एमपी गंगवार, डॉ सरोज कुमार, डॉक्टर शवाहत हुसैन, डॉक्टर एम एल अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।