फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MBBS student killed after car overturned on Lucknow highway

Road Accident: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, बिहार के MBBS छात्र की मौत, दो साथी घायल

Sun, 02 Apr 2023 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

लखीमपुर के जंगबहादुर गंज के पास हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक छात्र बिहार के जिला सिवान का रहने वाला था। 

विज्ञापन
MBBS student killed after car overturned on Lucknow highway
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सिवान जिले के गांव भंटा पोखर निवासी डॉ. हरेराम पांडेय के पुत्र प्रकाश चंद्र पांडेय (24) की कार लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज के पास डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल प्रकाश चंद्र की शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रकाश चंद्र मुरादाबाद के तीर्थकर महावीर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था। शुक्रवार को अपने जूनियर समकित व प्रांजल के साथ मुरादाबाद से अयोध्या जाने के लिए निकला था। रास्ते में लखीमपुर के जंगबहादुरगंज के पास रात करीब सवा एक बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने के कारण कार काफी दूर तक घसीटती चली गई। 100 कदम तक कार घसीटने के चलते दरवाजा नहीं खुल सका। 

विज्ञापन

काफी देर तक कार में फंसे रहे छात्र 

इसके चलते तीनों काफी देर तक कार में फंसे रहे। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला। प्रांजल और समकित को लखीमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, प्रकाश चंद्र की हालत गंभीर देखकर एंबुलेंस से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Umesh Pal Case: अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ, बहन आयशा बोली- योगी अच्छे सीएम

तीन दिन की छुट्टी लेकर घूमने जा रहे थे अयोध्या

प्रकाश चंद्र एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। वह अपने जूनियर प्रांजल व समकित के साथ अयोध्या घूमने जाने के लिए निकले थे। बताते हैं कि छात्रों ने परीक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज से तीन दिन का अवकाश भी लिया था। लेकिन रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed