फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mayor Archana Verma cleaned drain and road in Shahjahanpur

UP News: इस शहर में नाली की सफाई करती दिखीं महापौर, नगर आयुक्त के साथ सड़क पर लगाई झाड़ू

Tue, 18 Jul 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

शाहजहांपुर में महापौर अर्चना वर्मा ने कटिया टोला मोहल्ले में मंगलवार को नाली की सफाई की। इसके बाद उन्होंने नगर आयुक्त के साथ सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाईकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने शहर के लोगों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन
Mayor Archana Verma cleaned drain and road in Shahjahanpur
नाली की सफाई करतीं मेयर अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत शहर को नंबन वन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसको सफल बनाए जाने के लिए महापौर अर्चना वर्मा ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को कटिया टोला मोहल्ले में वह नाली की सफाई करती देखी गईं। उन्होंने फावड़े से नाली से कचरा निकाला। नगर आयुक्त के साथ महापौर ने सड़क पर झाड़ू भी लगाया। उनका यह कार्य शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

 
नगर निगम की ओर से मंगलवार को कटिया टोला मोहल्ले में शिविर लगाया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं गई। इससे पहले महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मोहल्ले का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच नालियों में गंदगी देखकर महापौर अर्चना वर्मा ने झाड़ू उठा ली और सफाई करने में जुट गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नगर आयुक्त ने नाली से निकाला कीचड़: बोलीं- अफसर हूं इसका मतलब ये नहीं हम खुद साफ नहीं कर सकते; ये था मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महापौर को सफाई करते देखकर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी झाड़ू लेकर सफाई करने लगे। इस तरह से स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि अपने घर व आसपास सफाई रखकर हम महानगर को स्वच्छ ओर सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत महानगर को नंबर वन बनाए जाने के लिए प्रतिभाग करने की अपील की है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed