{"_id":"6a400846f31a440af109460f","slug":"mason-dies-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-177381-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी 45 वर्षीय रामकिशोर की शनिवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, रामकिशोर राजमिस्त्री थे। शुक्रवार की सुबह वह रोजाना की तरह काम के लिए निकले थे। शाम करीब साढ़े चार बजे बेहोशी की हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पांच बजे उन्हीं के मोबाइल से किसी ने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रामकिशोर के सिर, कोहनी व पैर पर चोट थी। वह छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पुलिस के अनुसार, सदर क्षेत्र में काम करने के दौरान उनके हादसे में घायल होने की बात सामने आ रही है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद