{"_id":"6a08c9a31283e3757f066bfb","slug":"mason-dies-after-balcony-of-under-construction-house-collapses-in-puwayan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-173471-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
पुुवायां के गांव जठियापुर बुजुर्ग के धर्मपाल का फाइल फोटो। स्राेत : परिजन
पुवायां। गांव जठियापुर बुजुर्ग में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री धर्मपाल (35) की मौत हो गई।
जठियापुर बुजुर्ग निवासी धर्मपाल राजमिस्त्री का काम करते थे। शनिवार को वह पुवायां से काम करने के बाद घर गए थे। धर्मपाल के परिवारी सुमित कुमार का मकान बन रहा है। श्रमिक सुमित के घर डाले गए छज्जे के नीचे से बल्ली हटा रहे थे। इस बीच धर्मपाल मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को छज्जा खोलने का तरीका बताने लगे।
धर्मपाल ने छज्जे के नीचे लगी एक बल्ली को हटाया तो पूरा छज्जा भरभराकर उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में धर्मपाल गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर धर्मपाल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी लाए।
सीएचसी पर डॉक्टर ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। धर्मपाल अपने पीछे पत्नी रुचि देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि धर्मपाल की मेहनत मजदूरी से परिवार की गुजर होती थी। धर्मपाल की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।