फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married women prayed for the long life of their husbands

Shahjahanpur News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने की कामना

Thu, 02 Nov 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Married women prayed for the long life of their husbands
जिला कारागार में करवाचौथ मनाते पति पत्नी​।जेल प्रशासन
शाहजहांपुर। पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक और आस्था का पर्व करवा चौथ बुधवार को मनाया गया। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत किया। रात को चंद्रमा देखकर पति के हाथों पानी पीकर पारायण किया। इस दौरान सुहागिनों ने सोलह शृंगार किया।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति में सुहागन महिलाओं के लिए खास स्थान रखता है। कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्थी को करवा चौक मनाया जाता है। बुधवार को सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर आसमान में चंद्रमा के निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं सुहागिनों की बेकरारी शाम ढलने के साथ ही चरम पर पहुंच गई थी। नवविवाहिताओं में खास उत्साह देखने को मिला। सुहागनों ने करवाचौथ व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। आसमान में चंद्रदेव को देखकर उनकी पूजा-उपासना कर करवा से अर्ध्य देकर आशीर्वाद को प्राप्त किया। लोगों ने पटाखे छुड़ाकर खुशी का इजहार किया। शहर में कई स्थानों पर सुहागिनें एकत्रित हुई और सामूहिक रूप से पूजन किया। चंद्रदेव के दर्शन और पूजन कर पति के हाथों पानी पीकर व्रत का परायण करने के दौरान सुहागिनें मोबाइल से तस्वीरें और सेल्फी लेने को आतुर दिखीं।
विज्ञापन


करवा चौथ पर सजने के लिए महिलाएं बुधवार को सुबह से ही ब्यूटी पॉर्लर पहुंचने लगीं। जहां उन्होंने अपनी पसंद का मेकअप करवाया। इसके साथ ही शहर के बहादुरगंज स्थित चूड़ी वाली गली में महिलाओं की भीड़ रही, जोकि हाथों में मेहंदी लगवाने पहुंची थीं। सुरक्षा के दृष्टि से बाजार में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिला कारागार में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। 30 महिला बंदियों ने पति की लंबी की कामना के लिए व्रत भी रखा।

बुधवार को जेल प्रशासन ने जनसहयोग से महिला बंदियों के लिए शृंगार का सामान की व्यवस्था की। स्वयंसेवी संगठन इंडिया विजन फाउंडेशन के सहयोग से महिला बंदियों को हाइजीन किट उपलब्ध कराई गई। चांद निकलने के पहले महिला बंदियों को महिला बैरक से निकालकर एक खुले स्थान पर पूजा की व्यवस्था कराई गई। जिनके पति जेल में बंद हैं, उन महिला बंदियों ने पूजन कर पतियों की दीर्घायु की कामना की और सबका मुंह मीठा किया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल भी मौजूद रहे।

जिला कारागार में करवाचौथ मनाते पति पत्नी।जेल प्रशासन

जिला कारागार में करवाचौथ मनाते पति पत्नी।जेल प्रशासन

जिला कारागार में करवाचौथ मनाते पति पत्नी।जेल प्रशासन

जिला कारागार में करवाचौथ मनाते पति पत्नी।जेल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed