फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman gave her life by hanging, dowry murder report filed

फंदे पर लटककर विवाहिता ने दी जान, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman gave her life by hanging, dowry murder report filed
मृतका दीपिका सिन्हा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौहरपुरा निवासी रवि सिन्हा की पत्नी दीपिका सिन्हा का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खीरी के ओयल निवासी सुभाष ने अपनी बेटी 26 वर्षीय दीपिका की शादी रवि सिन्हा के साथ सात साल पहले की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार दीपिक को प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच दीपिका ने दो बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि बेटा पैदा न होने पर भी दीपिका को प्रताड़ित किया गया। बुधवार रात दीपिका का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। रात में ही उसके मायके को सूचना दी गई। मायके पक्ष के लोगों को आंगन में दीपिका का शव रखा मिला। इस बीच चौक कोतवाली को खबर दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुभाष ने बताया कि बेटी दीपिका को रवि व उसके परिजन लगातार परेशान कर रहे थे। वह दहेज में कार मांग रहे थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रवि सिन्हा, उसकी मां, उसके भाई सुबोध व उसकी पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पति रवि सिन्हा का कहना है कि उसने पत्नी को मोबाइल में चैटिंग करने पर डांट दिया था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। दहेज के लिए उत्पीड़न की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के गांव ददऊ निवासी 35 वर्षीय नंदलाल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह रात 12 बजे के बाद शौच के बहाने घर से निकला था। परिजन के मुताबिक, नंदलाल नशे का आदी था, जिसके चलते उसका परिवार से विवाद होता रहता था। बुधवार रात रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1226 पर एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई थी।

इसके बाद अप लाइन की गाड़ी को कहिलिया स्टेशन पर रोक दिया गया। इस बीच जीआरपी मौके पर पहुंची और अपना क्षेत्र न होने की बात कहते हुए वापस आ गई। इसके बाद सेहरामऊ दक्षिणी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। हादसे के बाद पत्नी गुड्डी, बेटी दुर्गा, बेआ मिथुन और गोविंदा का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed