फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies due to electric shock in tap

Shahjahanpur News: नल में करंट आने से विवाहिता की मौत

Sat, 08 Jun 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to electric shock in tap
नीलम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
तिलहर। करंट आने से मां-बेटी दोनों नल में चिपक गईं। बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खलील कटरा निवासी मुरारी की इकलौती पुत्री 28 वर्षीय नीलम का विवाह 10 साल पहले जनपद हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव ऐलमपुर निवासी विमलेश के साथ हुआ था। उसके कोई संतान नहीं थी। मुरारी ने बताया कि उनकी बेटी एक सप्ताह पहले मायके आई थी। उनका पति विमलेश भी यहीं पर था। बताया कि घर पर लगे हैंडपाइप के नीचे बिजली की मोटर लगी थी। उससे नल में करंट आ रहा था। नीलम नल से पानी लेने के लिए गई और उसे करंट लग गया। मां कमला (60) उसे छुड़ाने के लिए दौड़ी तब वह भी उसके साथ चिपक गई।

मुरारी ने बताया कि उसके दामाद विमलेश ने तत्काल एक डंडा लेकर उन दोनों को जैसे ही छुड़ाया, वे फर्श पर बेहोश होकर गिर गईं। तत्काल दोनों को लेकर सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने नीलम को रेफर कर दिया। शाहजहांपुर ले जो वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पत्नी कमला के हाथ में करंट लगने से सूजन आ गई है। शुक्रवार सुबह ससुराली नीलम का शव उसकी ससुराल ले गए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव नवदिया धूसर निवासी मुन्नालाल की पत्नी 70 वर्षीय ईश्वरवती शुक्रवार को दोपहर घर में बिजली का तार स्विच बोर्ड में लगा रही थी। अचानक करंट लगने से वह अचेत होकर फर्श पर गिर पड़ीं। तत्काल उन्हें सीएचसी लाया गया। अब उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed