{"_id":"6a5d2c42d12609b6060abc3c","slug":"marriage-was-refused-after-a-dispute-over-complaints-of-not-getting-good-food-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-179448-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अच्छा खाना नहीं मिलने की शिकायत पर विवाद के बाद निकाह से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अच्छा खाना नहीं मिलने की शिकायत पर विवाद के बाद निकाह से इन्कार
विज्ञापन
पुवायां। एक गांव में शादी से एक दिन पहले होने वाली बरी की रस्म में अच्छा खाना न होने की बात पर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद वधू पक्ष ने निकाह करने से मना कर दिया।
एक गांव निवासी युवती की शादी पास के गांव में तय हुई थी। शनिवार को बरी की रस्म थ। वधू पक्ष के लोग वर पक्ष के यहां पहुंचे थे। यहां खाना खाने के दौरान वधू पक्ष के लोगों ने खाना अच्छा न होने की बात कहते हुए शिकायत की तो वर पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वधू पक्ष ने निकाह करने से मना कर दिया।
काफी देर तक विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पंचायत बुलाई। पंचायत के बाद शादी के लिए दिया गया नकदी, जेवर आदि सामान वापस करने की बात तय हुई। समझौता होने के कारण किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि इस तरह के किसी मामले में प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया है। तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी। संवाद