{"_id":"6aece19ddbc28f91680a50e3","slug":"markets-ready-to-welcome-shoppers-on-dhanteras-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189296-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धनतेरस पर खरीदारों का स्वागत करने के लिए बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धनतेरस पर खरीदारों का स्वागत करने के लिए बाजार तैयार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तनिष्क शोरूम पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस शुक्रवार को मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हैं। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, झालरों और सजावटी सामान की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। एक दिन पहले से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
इस बार महीने के शुरुआती दिनों में त्योहार पड़ने से ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य नए सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है। पहले से बुक कराए गए वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में की जाएगी।--
दो पहिया वाहनों की खरीदारी हुई तेज, वाहनों की बुकिंग भी हुई
सिद्धि विनायक हांडा के प्रोपराइटर विनायक पाठक ने बताया कि इस बार नया ट्रेड आया है। लोग धनतेरस से पहले ही खरीदारी कर रहे हैं। उनके यहां 250 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। ईएमआई पर भी लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। बताया कि महंगाई के असर को ईएमआई और कैश बैक ने कम किया है।
विज्ञापन
--
हल्की ज्वेलरी व चांदी की मूर्तियां बनीं आकर्षण का केंद्र
सोने-चांदी के दामों में गिरावट होने से कारोबारियों को बाजार में थोड़ा उछाल आने की उम्मीद है। इसे लेकर व्यापारियाें ने ग्राहकों के लिए हल्की और फैंसी ज्वेलरी की खेप को मंगाया है। चांदी की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। चांदी के वेक्स सिल्वर कोट की मूर्तियां काफी पसंद की जा रही हैं। इसकी शुरुआत एक हजार रुपये से है। सदर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सराफा ने बताया कि निवेश के लिए गोल्ड की कटिंग व चांदी के बार खरीदे जा सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इलेक्ट्रानिक बाजार में रौनक
इस बार बाजार में नई तकनीक और बड़े आकार वाले उत्पादों की मांग है। 85 इंच तक के टीवी, 700 लीटर क्षमता वाले फ्रिज और 21 किलो तक की वाशिंग मशीन उपलब्ध हैं। एलईडी पर एक साल के बजाय तीन साल की वारंटी है। इसका इंस्टालेशन भी फ्री है। इस बार रिमोट से चलने वाले 26 वॉट के पंखे भी बिजली के बिल से राहत देंगे। इसी तरह सुरक्षित चूल्हे भी बाजार में उतारे गए हैं, जो नई तकनीक के साथ कम दाम में भी किफायती हैं। इसके अलावा कई तरह के ऑफर भी शोरूम पर दिए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाजार हुआ गुलजार, मूर्तियाें की दुकानें भी सजीं
धनतेरस से एक दिन पहले ही बाजार सज गया है। श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। इसी तरह विभिन्न तरह के बंधनवार, कंडील, रंगोली, मिट्टी के दीये, खुशबू वाली मोमबत्ती भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। घर को सजाने के लिए झूमर, दीये भी पसंद किए जा रहे हैं। बिजली से जलने वाली झालर की लंबी रेंज बाजार में उतारी गई है। झालर वाला पाइप, पर्दों पर डाली जाने वाली लाइट भी खूब बिक रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पीतल के पूजा बर्तनों की मांग बढ़ी, स्टील के फैंसी आइटम भी आ रहे पसंद
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में इस बार पीतल से लेकर स्टील तक के बर्तनों की लंबी रेंज उपलब्ध है। बर्तन कारोबारियों के मुताबिक, पीतल के पूजा बर्तन 200 ग्राम से लेकर 2500 ग्राम तक के वजन में उपलब्ध हैं। इसके अलावा टेबलवेयर और कुकवेयर की भी खूब बिक्री हो रही है।
सामान्य स्टील के बर्तन 250 से 500 रुपये प्रति किलो और ब्रांडेड स्टील के बर्तन 600 से 1200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। गत वर्ष की तुलना में पीतल की कीमत 700 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1500 से 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बावजूद इसके बर्तन व्यापारी राजेश गुप्ता बताते हैं कि धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
--
इलेक्ट्रानिक बाजार में काफी बेहतर खरीदारी होने की उम्मीद है। ग्राहकों में काफी ज्यादा उत्साह है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की लंबी रेंज बाजार में उतारी गई है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है।
-मनहर बजाज, प्रोपराइटर-संत इलेक्ट्रानिक
--
एक्टिवा स्कूटी पर 25 हजार रुपये तक का ग्राहकों को फायदा कराया जा रहा है। उन्हें ऑफर के तौर पर वॉशिंग मशीन, स्क्रैच कार्ड, रूम हीटर आदि दिया जा रहा है। शोरूम पर वाहनों की बुकिंग भी खूब हुई है।
-विनायक पाठक-प्रोपराइट-सिद्धि विनायक हाेंडा
--
पिछले वर्ष के मुकाबले पीतल, तांबे पर प्रति किलो दो गुना दामों में इजाफा हुआ है। फैंसी उत्पादों पर प्रति पीस बढ़ोतरी हुई है। फिर भी बड़े कारोबार की उम्मीद है। बाजार में बर्तनों की लंबी रेंज आई है।
- राजेश गुप्ता, बर्तन व्यापारी
--
सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ महीने के मुकाबले कमी आई है। रेट कम होने से ग्राहकों के लिए काफी खास मौका है। महंगाई के चलते लोग भी हल्के और फैंसी जेवर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
-विनोद गुप्ता, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
इस बार महीने के शुरुआती दिनों में त्योहार पड़ने से ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य नए सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है। पहले से बुक कराए गए वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में की जाएगी।