{"_id":"5e6150878ebc3eeb513f56c6","slug":"market-ready-for-holi-shahjahanpur-news-bly398569494","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की मौज-मस्ती के लिए बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की मौज-मस्ती के लिए बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ज्यों-ज्यों होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है, बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। त्योहारी खरीदारी जोरशोर से चल रही है। एक ओर जहां रेडीमेड की दुकानों पर ग्राहक उमड़ रहे हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मठरी, शकरपारे, पेठा, दालमोठ की दुकानों पर तरह-तरह की नमकीन की जा रही है।
होली पर नए वस्त्र पहनने की परंपरा है, इसलिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग कपड़े सिलवाने में जुटे हैं, बड़ी संख्या में बच्चे और युवा रेडीमेड दुकानों और शोरूम पर उमड़ रहे हैं। वहीं बुजुर्गवार या अधेड़ कपड़े सिलाने के लिए दर्जी की दुकानों पर चक्कर काट रहे हैं। महिलाएं साड़ी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं। बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर फुटपाथ पर देर रात तक ग्राहक उमड़ रहे हैं। इसी तरह जूते-चप्पल खरीदने के लिए भी ग्राहकों से दुकानें भरी चल रही हैं। रंग-पिचकारी की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है। बच्चे अपनी मनपसंद की पिचकारी के लिए मचल रहे हैं, वहीं युवाओं में अबीर-गुलाल और सूखे रंगों का क्रेज बढ़ रहा है।
चूंकि अब अधिकतर महिलाएं घरों में पापड़, चिप्स, कचरी, गुझिया, शकरपारे, मठरी, बेसन के सेव आदि नहीं बनाती हैं, लिहाजा बाजार में इन सभी आइटमों की भरमार है। आलू, साबूदाना, मैदा आदि के पापड़ों समेत त्योहार से संबंधित अन्य खानपान के आइटम दुकानों पर भरे पड़े हैं, जिनकी बिक्री खूब हो रही है। मिठाई की दुकानों पर पेठा, गुझिया के लिए लोगाों की लाइन लगी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
स्कूलों में भी शुरू हुई होली की मस्ती
स्कूलों में भी होली की मस्ती दिखाई देने लगी है। शनिवार को पढ़ाई के बाद त्योहार की छुट्टियां हो जाएंगी, इसलिए छात्रों ने अभी से अपने सहपाठियों को रंगों से सराबोर करना शुरू कर दिया है। लड़कियां भी रंग खेलने में नहीं हिचक रही हैं। छुट्टी के समय स्कूल से निकलते ही बुरा न मानो होली है, चिल्लाते हुए बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाना शुरू कर देते हैं। स्कूल यूनीफार्म की चिंता किए बिना बच्चे होली के हुड़दंग मचाते हुए और रंगों से सराबोर होकर घर पहुंच रहे हैं।
महिलाओं ने होली खेलकर किया डांस
रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से होली खेली गई। इस अवसर पर विंग से जुड़ी महिलाओं ने सृष्टि गुप्ता के आवास पर एकत्र होकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अध्यक्ष वीना सिंह ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थापक डॉ. नमिता सिंह, रीता गुप्ता, सीमा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल आदि ने होली गीतों पर डांस कर धमाल मचाया। संवाद