फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maratha Mandal immersed the idol of Ganeshji

Shahjahanpur News: मराठा मंडल ने विसर्जित की गणेशजी की मूर्ति

Sun, 07 Sep 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Maratha Mandal immersed the idol of Ganeshji
जलालाबाद में गणेश उत्सव के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। शहर में मराठा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश उत्सव का समापन हो गया। शनिवार को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन

चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद यात्रा का प्रारंभ हुई। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ यात्रा निकाली गई। इस बीच महाराष्ट्र का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इस बीच कई जगह पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। यात्रा कालीचरन रोड से प्रारंभ होकर चारखंभा व गर्रा घाट पर पहुंची। जहां पर भगवान गणेश को विदाई दी गई। इस मौके पर विश्राम मराठा, अनिल माने, हनुमान बागले, विशाल मोरे, अक्षय मोरे, कपिल सिंह, गोपाल शर्मा, मुकेश कपूर, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जलालाबाद में भी भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन
जलालाबाद। मोहल्ला बाबूनगर में पूजा पंडाल में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति को शनिवार को पूजा-अर्चना करने के बाद कोला गांव के पास रामगंगा में विसर्जित कर दिया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने नगर में बाजे-गाजे के साथ गणपति मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली। नगर के तहसील रोड, सदर बाजार तथा बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे होती हुई यात्रा कोला के लिए रवाना हो हुई। शोभायात्रा में शामिल भक्त अबीर-गुलाल खेलते और गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ झूमते-नाचते हुए चले। यात्रा में महिलाओं के अलावा आयोजक किशन गोस्वामी, शानू गुप्ता, अभिषेक गोस्वामी, चंदन गुप्ता, सचिन दास, रानू आदि शामिल रहे। संवाद

जलालाबाद में गणेश उत्सव के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक

जलालाबाद में गणेश उत्सव के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed