फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manuscripts of SS College library destroyed, computer lab and documents also damaged

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज के पुस्तकालय की पांडुलिपियां नष्ट, कंप्यूटर लैब और दस्तावेज भी खराब

Sat, 13 Jul 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Manuscripts of SS College library destroyed, computer lab and documents also damaged
एसएस कॉलेज में भरा बाढ़ का पानी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी की बाढ़ ने एसएस कॉलेज को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। काॅलेज के पुस्तकालय में रखीं हुईं सैकड़ों साल पुरानी पांडुलिपियां नष्ट हो गईं हैं। काॅलेज में भरे पानी से पुस्तकालय के साथ कंप्यूटर लैब, विभागों के रिकॉर्ड, ई-लर्निंग लाइब्रेरी, पाठ्य योजना संबंधी रिकॉर्ड तथा ग्राउंड फ्लोर पर बने विभागों में शिक्षा, गृह विज्ञान, चित्रकला विभाग के जरूरी कागजातों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


सहायक पुस्तकालय प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि इन पांडुलिपियों को एक मेज पर शीशा लगाकर रखा गया था, लेकिन पानी शीशे के अंदर तक प्रवेश कर गया। पांडुलिपियों में प्राचीन हस्तलिखित रामायण, महाभारत, महाभाष्य, वेद, स्मृतियों तथा पुराणों पर लिखी टीकाएं थीं। बृहस्पतिवार को ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद काॅलेज का पहला दिन था। दोपहर 12 बजे काॅलेज के पीछे के गेट से पानी भरना शुरू हुआ। इसके बाद काॅलेज की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

स्टाफ तथा प्रवेश के लिए आए विद्यार्थियों को घर जाने के लिए कह दिया गया। कॉलेज के सचिव डाॅ. अवनीश मिश्रा ने बताया कि अभी इसका आकलन मुश्किल है कि नुकसान कितना हुआ है। महाविद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। काॅलेज की बाहरी दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया है। खेल विभाग में रखे महंगे उपकरणों के भी खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed