फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manipulating teenager returning home with medicines

दवाई लेकर घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ 

Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार की शाम गांव के बाहर दो यवुकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। किशोरी के भाई की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब थी। रविवार की शाम को वह शहर से दवाई लेकर घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के दिनेश और रंजीत ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर उसका भतीजा मौके पर पहुंच गया। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 


मकान मालिक ने किराएदार के साथ की छेेड़छाड़ 
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के साथ उसके मकान मालिक घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाना सदर बाजार में मामले की तहरीर दी है। महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति शहर के बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बीते सात जून को  रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर में अकेली थी, तभी उनका मकान मालिक आया और उसके पति के बारे में पूछने लगा। उसने बताया कि पति घर पर नहीं है तो वह अंदर घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने कपड़ेे फाड़ दिए। उसके चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। वह मकान मालिक के डर से थाने नहीं आ पाई। पति के आने के बाद वह थाने में तहरीर देने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed