{"_id":"61ed52bc8a01c100543b93b3","slug":"man-sucide-shahjahanpur-news-bly473358851","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीन टिकली में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीन टिकली में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी हरप्रीत उर्फ दीपू ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह रसोईघर में कुंडे से लटका मिला। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत नशे का आदी था। कर्ज होने के चलते वह अवसादग्रस्त था।
32 वर्षीय हरप्रीत उर्फ दीपू के माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। वह मकान में अकेले रहता था। शनिवार रात हरप्रीत ने रसोईघर में पंखे के कुंडे में मफलर का फंदा डालकर लटक गया। रविवार सुबह उसके मकान के सामने रहने वाले कुलदीप अपनी छत पर आए तो सामने वाले मकान में हरप्रीत का शव देखा। उन्होंने तुरन्त ही डॉयल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि हरप्रीत नशे का आदी था। नशे के चलते उसने मकान का सारा सामान भी बेच दिया था। पूरे घर में कोई सामान नहीं मिला है।
----------
दीवार पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’
-हरप्रीत की शादी नहीं हुई थी। माता-पिता के निधन के बाद शराब के नशे में डूबा रहता था। शराब की लत पूरी करने के लिए सारा रुपया खर्च कर दिया था। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसने आसपास के लोगों से भी कर्ज ले लिया था। कर्ज को चुकाने के लिए मकान बेचना चाहता था। इसलिए घर पर मकान के बिकने की बात भी लिखवा दी थी।