Shahjahanpur News: गोली मारकर समधन की हत्या, परिजनों ने आरोपी को पीटकर किया घायल
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी समधन की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपनी बेटी की ससुराल में रह रही थी। उसकी हत्या के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इससे आरोपी घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव दिबियापुर निवासी राजवीर सिंह की पत्नी चंदा देवी (50) की शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दामाद मुनेश के चाचा हेमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर मृतका की बेटी सुनीता व भाई के बेटे सोनू ने तमंचा छीनकर आरोपी को जमकर पीट दिया। तमंचे की बट सिर पर लगने से घायल हेमेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के पीछे मकान का विवाद सामने आया है।
मूलरूप से एटा जिले के थाना जैथरा के गांव पिगलिया निवासी चंदा देवी दिबियापुर में अपनी बहन बिंदवती के घर पर रहतीं थीं। उनकी बेटी सुनीता देवी का विवाह परौर थाना क्षेत्र के गांव खुजरी निवासी मुनेश के साथ हुआ था। दामाद मुनेश ने चंदा देवी और साले सोनू चौहान को होली पर अपने घर बुलाया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुनेश के चाचा हेमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू शराब के नशे में घर में घुस आया और तमंचा निकालकर चारपाई पर बैठी चंदा देवी के ऊपर फायर झोंक दिया।
Umesh Pal Hatyakand: यहीं किराये पर रहता था अशरफ का साला सद्दाम, पुलिस ने खंगाला कमरा, मकान किया सील
चंदा देवी के सिर में लगी गोली
गोली चंदा देवी के सिर में लगी और वह गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर खाना बना रही सुनीता देवी और घर के बाहर खड़ा भाई सोनू सिंह दौड़कर आए। मां को खून से लथपथ देखकर दोनों हेमेंद्र से भिड़ गए। मारपीट करते हुए तमंचे को छीनकर हेमेंद्र के सिर पर बट मार दी। इससे वह भी घायल हो गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने चंदा देवी और हेमेंद्र को पीएचसी भेजा।
जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने चंदा देवी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी हेमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू का उपचार किया जा रहा है। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने अस्पताल में पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। एसपी एस.आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।