फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man posted photo on Instagram and wrote RIP then committed suicide in shahjahanpur

UP: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाकर लिखे ये तीन अक्षर, फिर दी जान; पत्नी का आरोप- प्रेमिका कर रही थी ब्लैकमेल

Tue, 13 May 2025 09:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 09:54 AM IST
सार

शाहजहांपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने इंस्टाग्राम आईडी पर अपना फोटो लगाया और 'रेस्ट इन पीस' लिखा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि मृतक की पत्नी ने प्रेमिका समेत चार लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
man posted photo on Instagram and wrote RIP then committed suicide in shahjahanpur
युवक ने इंस्टाग्राम पर लगाया था यह फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई निवासी 38 वर्षीय युवक रिंकू ने शनिवार रात घर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने से पूर्व रिंकू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो लगाकर रेस्ट इन पीस लिखा था। उसने अपने फोटो पर फूलों का हार भी लगा रखा था। मृतक की पत्नी ने एक युवती समेत चार लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रिंकू बाइक मिस्त्री था। शनिवार को रात साढ़े 12 बजे तक रिंकू पत्नी पूनम व बच्चों से बातचीत करता रहा। इसके बाद फोन चलाया। फिर रोजाना की तरह दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर लेट गया। रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य दूसरी मंजिल पर गए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। कमरे में गई पूनम पति के लटके शव को देख चीख पड़ी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी करते हुए रिंकू के शव को फंदे से नीचे उतारा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: दंपती में अनबन...पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, होटल में दरिंदगी कर बनाया वीडियो; दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, परिवार में किसी बात की कोई परेशानी नहीं थी। रिंकू ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में जानकारी नहीं है। रिंकू के तीन बच्चे हैं। बेटे ओजस्वी की उम्र तकरीबन 12 साल, बेटी सोना छह साल की है। दो माह का उसका एक और बेटा है। रिंकू की मौत से बड़े भाई हरनाम, बहन सोनी, संगीता गुमसुम हो गई हैं।

कॉल रिकॉर्ड से खुलेगा राज
रिंकू का मोबाइल उसकी आत्महत्या का राज खोल सकता है। मरने से पूर्व फोन से उसकी किससे बात हुई थी, इसकी पुलिस पड़ताल करेगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से काफी देर तक बातचीत की। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

जाल में फंसा ब्लैकमेलिंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
मृतक रिंकू की पत्नी पूनम ने अपने पति की प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पूनम ने बताया कि लखनऊ निवासी एक युवती ने पति को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। यहां के तीन लोग अभिषेक, नन्हें, छन्नू उसका साथ दे रहे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed