फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband friends harassment a woman in a hotel in Bareilly After a quarrel with her husband made a video

UP: दंपती में अनबन...पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, होटल में दरिंदगी कर बनाया वीडियो; दर्दनाक कहानी

Tue, 13 May 2025 07:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 May 2025 07:41 AM IST
सार

बरेली में पति के दोस्तों ने होटल में महिला से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पति से अनबन के बाद महिला को समझौते के बहाने बुलाया था। आरोपियों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण कर रहे थे। 

विज्ञापन
Husband friends harassment a woman in a hotel in Bareilly After a quarrel with her husband made a video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बरेली में दंपती में अनबन का फायदा उठाकर पति के दोस्तों ने समझौता कराने का झांसा देकर विवाहिता को बरेली बुलाया और सेटेलाइट स्टैंड के पास राजरतन होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण कर रहे थे। 
विज्ञापन


नवाबगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबगंज के गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति से अनबन रहने लगी थी। परेशान होकर उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


पति के दोस्त बिथरी के गांव कमुआ कला निवासी राजवीर सिंह व भुता के गांव म्यूड़ी निवासी पिंटू ने महिला से मुलाकात की। उससे कहा कि वह पति से उसका समझौता करा देंगे। विवाहिता इनके झांसे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि आठ नवंबर 2024 को दोनों दोस्तों ने बरेली के एक होटल में समझौता कराने का झांसा देकर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने बरेली में सेटेलाइट स्टैंड के पास राजरतन होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

दोनों ने उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसे ब्लैकमेल किया और यौन शोषण करते रहे। वह आजिज आ गई तो इनके खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया और पुलिस के पास पहुंच गई।

 

चार दिन से भटक रही थी, अफसरों ने लिया संज्ञान
पति के दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट कराने के लिए विवाहिता चार दिन से भटक रही थी। महिला ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। तब पुलिस ने उससे कहा कि राजरतन होटल बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में है तो नियमानुसार कार्रवाई वहां से की जाएगी। 

 

महिला बारादरी थाने आई तो कहा गया कि घटना का इरादा जहां से बनाया जाता है वहां मामला दर्ज होगा। नवाबगंज पुलिस जो मदद चाहेगी वह बारादरी पुलिस कर देगी। हालांकि जब मामला अधिकारियों की जानकारी में आया तो नवाबगंज थाना प्रभारी राहुल सिंह को ही कार्रवाई का निर्देश दिया गया। 

 

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिलते ही रविवार को आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed