फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man going in van stick government order

शासन का आदेश लगाकर मार्शल में जा रहे थे मजदूर

Fri, 17 Apr 2020 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
man going in van stick government order
खुटार। सरकार के आदेश पर जिलों की सीमाएं सील कर दी गईं हैं, लेकिन चोरी छिपे आवाजाही अब भी जारी है। खुटार में बुधवार रात अपर मुख्य सचिव का आदेश लगाकर मार्शल में करीब दर्जन भर लोग जा रहे थे। गांव वालों ने उन्हें रोका तो मार्शल में सवार सभी लोग सामान छोड़कर भाग निकले। गांववालों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चालक ने पुलिस को बताया कि वह इन्हें पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोरा रायपुर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

बुधवार रात गांव रजमना और सिमरई के बीच किसान खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई करा रहे थे। तभी मलिका-ढकना रोड पर सिमरई मोड़ के पास एक मार्शल आकर रुकी। इस बीच सामने से एक ई रिक्शा भी आता दिखा। वहां कुछ विवाद की आशंका में किसान मार्शल के पास पहुंचे। उन्होंने मार्शल में बैठे लोगों से पूछताछ की तो वे सामान छोड़कर उतरकर भाग गए। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। गांव में चर्चा है कि चालक आजमगढ़ से कुछ लोगों को लाया था और उनको पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोरा रायपुर लेकर जा रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच भारी संख्या में गांववाले भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस वाहन और चालक को थाने ले आई। चालक पीलीभीत के गांव गोरा रायपुर निवासी निजामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि एक अन्य व्यक्ति के कहने पर वह मजदूरों को शाहजहांपुर से गोरा रायपुर छोड़ने जा रहा था। अब पुलिस ने चालक को बुलाने वाले व्यक्ति को तलाश रही है ताकि पुष्टि हो सके कि मार्शल में जो लोग सवार थे, वे कहां से आए थे। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि चालक से पूछताछ हो रही है। चालक कुछ लोगों को पुवायां बार्डर से लाने की बात कह रहा है, लेकिन किसी का नाम, पता नहीं बता रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल का वाहन यहां क्यों
मार्शल पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का वह आदेश लगा है, जिसमें कृषि कार्य में लगे वाहनों को न रोकने के लिए कहा गया है। इसके अलावा एक अनुमति भी लगी है। यह अनुमति अहमद हसन के नाम है। इसके अनुसार मार्शल बलरामपुर चीनी मिल के काम में लगी हुई है, जिस श्रमिक ठेकेदार छोटे, शरजिल आदि के फोटो भी लगे हैं। मगर लोगों का कहना है कि बलरामपुर चीनी मिल का वाहन यहां क्यों आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से कुछ श्रमिक वाहन से आए थे। सामने से कोई वाहन आने पर वे लोग पुलिस का वाहन समझकर फरार हो गए। चालक से पूछताछ हो रही है। वाहन से आए लोगों की जानकारी कर पकड़ा जाएगा और मेडिकल कराकर क्वारंटीन कराया जाएगा। - नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed