{"_id":"6752e675e45b4b0d9303141a","slug":"man-doing-stunts-on-bike-video-goes-viral-in-shahjahanpur-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक से स्टंट: शाहजहांपुर में युवक का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बाइक से स्टंट: शाहजहांपुर में युवक का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 06 Dec 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:30 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुदागंज में हाईवे पर एक युवक का बाइक से स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ है। बाइक पर नंबर नहीं पड़ा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
बाइक से स्टंट करता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
रील बनाने के जुनून में युवा अपनी और राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। शाहजहांपुर में नया मामला खुदागंज क्षेत्र से सामने आया है। बाइक को युवक हाईवे पर दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। स्टंट करते युवक का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग किया गया है।
विज्ञापन
हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीएसआई बाल किशन ने बताया कि युवक की गाड़ी पर नंबर नहीं होने के चलते चालान की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। खुदागंज थाने की पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन