फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man died in car accident

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

Tue, 11 Feb 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
man died in car accident
जलालाबाद। शाहजहांपुर रोड पर सोमवार सुबह उबरिया मंदिर के पास तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक परशुराम जन्मभूमि मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय के भतीजे थे।
विज्ञापन

शहर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी 38 वर्षीय बांके बिहारी पांडेय अपने बड़े भाई राधामोहन पांडेय के बेटे राघवेंद्र के साले की शादी में शामिल होने कन्नौज के मकरनगर गए थे। जहां से बरात मैनपुरी गई थी। बरात मेें शामिल होने के बाद सोमवार सुबह करीब सात बजे बांके बिहारी बड़े भाई राधामोहन और उनके बेटे 22 वर्षीय शिवम के साथ शाहजहांपुर लौट रहे थे। कार बांके बिहारी खुद चला रहे थे। कार उबरिया मंदिर के पास जैसे ही पहुंची, तभी अचानक सामने से बाइक सवार आ गया। उसके बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार बांकेबिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राधामोहन और उनका बेटा शिवम् घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार के अंदर से सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक बांके बिहारी केरूगंज में किराना के थोक व्यापारी थे। उनके एक बेटा विनायक पांडेय और एक बेटी ईशानी पांडेय है। पत्नी प्रीती पांडेय के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed