{"_id":"6a0b529b3d47bc4154088429","slug":"male-teachers-submitted-their-preferences-teachers-with-disabilities-and-female-teachers-raised-objections-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173653-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुरुष शिक्षकों ने भरे विकल्प...दिव्यांग और महिला शिक्षकों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुरुष शिक्षकों ने भरे विकल्प...दिव्यांग और महिला शिक्षकों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआईसी में काउंसलिंग में अपनी बारी का इंतजार करते शिक्षक। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई। काउंसलिंग के पूल बी में पुरुष शिक्षकों के सर्वप्रथम विकल्प भरने पर दिव्यांग व महिला शिक्षकों ने आपत्ति कर दी। इसके बाद प्रक्रिया को निरस्त कर नए तरीके से विकल्प भरवाए गए।
61 सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए इतने ही बंद विद्यालयाें को खोले जाने के लिए समायोजन काउंसलिंग शुरू की गई। इसके लिए तीन-तीन विकास खंडों के क्लस्टर बनाकर शिक्षकों से विकल्प भरवाए गए। समिति में शामिल डीआईओएस हरवंश कुमार, डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, बीएसए दिव्या गुप्ता व सीडीओ के प्रतिनिधि की निगरानी में विकल्प भरवाए गए।
पूल-बी में प्रक्रिया प्रारंभ होने पर पहले पुरुष शिक्षकों को विकल्प भरने का अवसर दिए जाने पर दिव्यांग व महिला शिक्षकों ने आपत्ति जताई। इसके बाद पुरुष शिक्षकों के भरे गए सभी विकल्प निरस्त कर दिए गए। पहले दिव्यांग शिक्षकों, फिर महिला शिक्षकों व उसके बाद वरिष्ठता क्रम के आधार पर पुरुष शिक्षकों से विकल्प भरवाए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।