फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Makar Sankranti: Bathe in the ghats, become a partaker of virtue by donating

मकर संक्रांति : घाटों पर स्नान, दान कर बने पुण्य के भागी

Tue, 16 Jan 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti: Bathe in the ghats, become a partaker of virtue by donating
शाहजहांपुर की लकड़ी मं​डी में भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मान्यता के अनुसार दान कर पुण्य के भागी बने। जिले में जगह-जगह खिचड़ी भोज आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर में स्टेशन रोड स्थित श्री श्री 108 जूना अखाड़ा श्री खड़ेश्वरी बाबा मंदिर पर भंडारा हुआ। इसमें राहगीरों और श्रद्धालुओं ने सब्जी-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामनिवास वर्मा, सुमित राजपूत, राजकुमार सक्सेना, मधुवन का सहयोग रहा। सुभाषनगर स्थित सिद्धपीठ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर तहरी भोज हुआ। मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के संस्थापक सूर्य प्रकाश सक्सेना, नामित संस्थापक कुलदीप दीपक, कृष्ण कुमार सक्सेना, जगदीश शामिल रहे। लकड़ी मंडी में अनुज मिश्रा व आशीष कुमार की ओर से सब्जी-पूड़ी का भंडारा किया गया। खिरनीबाग चौराहा, कचहरी रोड, बहादुरगंज, सदर बाजार, चौक क्षेत्र में भी खिचड़ी भोज व भंडारे आयोजित किए गए।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के जैतीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर नवादा में खिचड़ी भोज हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से मचकेंद्र, प्रधानाचार्य विचित्र पाल, रामौतार, दीनानाथ, राजीव सिंह मौजूद रहे। अल्हागंज में कस्बे के तमाम मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर खिचड़ी भोज कराए गए। बारह पत्थर देवस्थान के शिव मंदिर पर खिचड़ी भोज के साथ ही कन्याओं को वस्त्र भी दिए गए। शिवपुरी में खिचड़ी भोज के दौरान वैष्णो कुमार गुप्ता, रमेश शुक्ला, नरेंद्र गुप्ता, राजू राठौड़, अमित गुप्ता, महेश पाल सिंह, आनंद कुमार गुप्ता, अभय वीर सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महिलाओं और दिव्यांगों को बांटे कंबल व बर्तन

शाहजहांपुर। समाजसेवी स्व. हरिकिशन त्यागी की 36वीं पुण्यतिथि पर हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने करीब 600 महिलाओं, बुजर्गों व दिव्यांगों को कंबल और बर्तन बांटे। सभी को भोजन भी कराया गया। इस मौके पर नरेंद्र त्यागी, डॉ. विनय गुप्ता, प्रमोद पांडे, रवेंद्र त्यागी, योगेंद्र किशन त्यागी, प्रणव किशन त्यागी, लालाराम, मयंक मिश्रा, चंद्रशेखर त्यागी, चिन्मय किशन, सर्वज्ञ प्रकाश, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

-------------------------------

जलालाबाद में सुंदरकांड और तहरी भोज




जलालाबाद। मकर संक्रांति पर बार संघ द्वारा तहसील परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ तथा तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रविंद्र कुमार के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
आचार्य रामनरेश दीक्षित ने पूजन-अर्चन व हवन कार्यक्रम संपन्न करवाए। जबकि, सुंदरकांड का पाठ बिपिन मैथिल ने किया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महासचिव संदीप मिश्रा, भाजपा के जितेंद्र प्रताप सिंह, मोहित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। रामताल रोड, तहसील रोड, सदर बाजार, फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर कई जगह स्टालों पर लोगों को चाय पिलाई गई। संवाद

शाहजहांपुर की लकड़ी मंडी में भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद

शाहजहांपुर की लकड़ी मंडी में भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद

शाहजहांपुर की लकड़ी मंडी में भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद

शाहजहांपुर की लकड़ी मंडी में भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed