फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maharishi Kashyap anniversary Turns procession

महर्षि कश्यप जयंती पर निकली शोभायात्रा

Sun, 05 Apr 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
 Maharishi Kashyap anniversary Turns procession
महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। शोभायात्रा में शामिल देव स्वरूपों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया।
विज्ञापन

कश्यप समाज उत्थान समिति के बैनर तले निकाली गई शोभायात्रा में देव स्वरूपों के अलावा महर्षि कश्यप व्यास आदि की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष रामदास कश्यप के नेतृत्व में शोभा यात्रा गाजेबाजे के साथ गर्रा रोड, चारखंभा, केरूगंज, मिशन फील्ड, जेल रोड, रामलीला चौराहा, सदर बाजार होते हुए समिति के कार्यालय कश्यप धर्मशाला पर पहुंची, जहां महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में सबसे आगे विघ्न विनाशक गजानन, महर्षि कश्यप, भक्त प्रहलाद, मां होलिका, मां दुर्गा, मां सरस्वती एवं मां काली, एकलव्य आदि देवी-देवताओं की झांकियां शोभायमान थीं। अखाड़ा पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे व डांस पार्टी देखते ही लुभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल तथा समाज के अन्य मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शोभायात्रा में राजेश कश्यप, मुंशी लाल कश्यप, आरएन कश्यप, शिवराम कश्यप, महेश चंद्र कश्यप, रामऔतार कश्यप, आरडी कश्यप, मनोहर लाल कश्यप, कमलेश कश्यप, गंगादीन कश्यप, राम किशोर कश्यप आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed