{"_id":"64bed4c577a5235f5d02cf47","slug":"mahaarti-performed-at-baba-bholenath-temple-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-213447-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाबा भोलेनाथ मंदिर पर हुई महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाबा भोलेनाथ मंदिर पर हुई महाआरती
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महानगर की भारद्वाज काॅलोनी स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को महाआरती हुई। कल्पना श्रीवास्तव ने भगवान गणेश की वंदना की। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णराज, साधना सिंह, जनार्दन सिंह व अन्य लोगों ने भजन सुनाए। भक्तों ने भोलेनाथ की महाआरती की। इस मौके पर मंदिर समिति सचिव कुलदीप दीपक, ध्रुव सक्सेना, आशीष जौहरी, श्याम मोहन सक्सेना, राजीव सिंह, आशा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
--
मढ़ियानाथ स्थान पर शुरू हुआ रुद्र महायज्ञ
पुवायां। गांव बनगवां में मढ़ियानाथ बाबा शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक का सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य अनिल शुक्ला और आचार्य अमित मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ देवताओं की जयकार करते हुए गोमती नदी के सुनासिरनाथ धाम पहुंचे। यहां स्नान के बाद गोमती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलशों में जल भरा लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। 25 से 30 जुलाई तक श्रीराम कथा, रुद्र महायज्ञ होगा। कथा व्यास रामानुजाचार्य व्याकुल महाराज रामकथा सुनाएंगे। 30 जुलाई को पूर्णाहुति, भंडारा होगा। संवाद