फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Magic' driver from Udariya dies in accident in Haryana

Shahjahanpur News: उदरिया के मैजिक चालक की हरियाणा में हादसे में मौत

Sun, 14 Jun 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
'Magic' driver from Udariya dies in accident in Haryana
निगोही। उदरिया गांव के रहने वाले मैजिक चालक हेमराज वर्मा की बृहस्पतिवार को हरियाणा के गुड़गांव जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को सुबह उनका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हेमराज के पुत्र रामजी वर्मा ने बताया उनके पिता कस्बे के एक व्यक्ति के टाटा मैजिक पर चालक थे। गत दस जून को वह पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे से मजदूर लेकर पंजाब गए थे। बृहस्पतिवार को घर वापसी के दौरान वाहन में डीजल खत्म होने पर वह गुड़गांव जिले के मानेसर क्षेत्र में एक फ्यूल पंप के पास रुक गए।
विज्ञापन

वाहन में डीजल लेकर वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन उनकी मैजिक से टकरा गया और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हेमराज की मौत से उनकी पत्नी रामसनेही, पुत्र रामजी, रीतराम सहित चारों पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed