{"_id":"5723ac014f1c1b5b1fa91bb0","slug":"loot-with-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलान में दिनदहाड़े दवा व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलान में दिनदहाड़े दवा व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
कलान में दिनदहाड़े दवा व्यापारी से डेढ़ लाख लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा दुकानों से वसूली करने निकले थोक दवा व्यापारी से शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे डेढ़ लाख रुपयों से भरा थैला बाइक पर सवार दो युवकों ने लूट लिया और भाग निकले। अपने साथ अचानक हुई इस घटना से कारोबारी इतने दहशत में आ गए कि चिल्ला भी नहीं पाए। आसपास के लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन काराबोरी ने इस संबंध में तहरीर देने से मना कर दिया। पुलिस अपने स्तर पर प्रकरण की जांच कर रही है लेकिन रात तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
लुटे कारोबारी 56 वर्षीय ज्ञानेंद्र प्रकाश गुप्ता मूल रूप से बदायूं के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहमीर के निवासी हैं। प्रकाश मेडिकल के नाम से वह बीते करीब 30 साल से थोक में दवा का कारोबार करते हैं और कस्बा कलान में भी दवा दुकानों पर सप्लाई करते हैं और नगदी वसूली कर ले जाते हैं। यहां थाने के सामने उनके समधी कृपाशंकर की मेडिकल स्टोर भी है। शुक्रवार को वह कलान बाजार में अपराह्न करीब दो बजे अपनी गाड़ी से आ गये और गाड़ी खड़ी कर दी। बाजार में वसूली करने निकले और कई मेडिकल स्टोरों से कैश लिया। फिर जनता मेडिकल स्टोर के कुछ दूर पर मुख्य हाइवे से थैला बगल में दबाए हुए पैदल अपनी गाड़ी की ओर चल दिए। तभी पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो लोग आये और पीछे बैठा युवक झपट्टा मारकर इनके कांख में दबा थैला ले भागा।
इस वाकये से वह घबरा उठे और चिल्ला भी नहीं पाए। सिर्फ भागते लुटेरों की ओर देखकर रुको - रुको की आवाज देते रहे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमर सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। व्यापारी ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि थैले में करीब डेढ़ लाख रुपये और दवा के बिल थे। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
दिनदहाड़े लूट की घटना कलान में हुई लेकिन लूट के शिकार हुए बदायूं निवासी 56 वर्षीय ज्ञानेंद्र प्रकाश गुप्ता ने लिखित में दिया है कि अपनी ओर से कोई अभियोग दर्ज नहीं कराना चाहते। भले ही पीड़ित की ओर से तहरीर न मिले लेकिन पुलिस पूरे वाकए पर अपने काम में जुट गई है। घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए ही रात को थाने में डटा हूं। दोनों लुटेरों की उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है। -- आदेश त्यागी, सीओ जलालाबाद।