फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lok Sabha Election campaigning will stop today polling parties will leave tomorrow in Shahjahanpur

लोकसभा चुनाव: शाहजहांपुर में आज शाम थम जाएगा प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां; 13 मई को मतदान

Sat, 11 May 2024 10:33 AM IST
Shahjahanpur Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 10:33 AM IST
सार

शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव और ददरौल उपचुनाव के लिए 13 मई को मतदान है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज शाम पांच बजे तक ही प्रत्याशी प्रचार कर सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशी न जनसभा कर सकेंगे और न ही रैली निकाल सकेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election campaigning will stop today polling parties will leave tomorrow in Shahjahanpur
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा के उपचुनाव का प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम जाएगा। प्रत्याशी अब दरवाजे पर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। राजनीतिक दल अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 11 मई की शाम पांच बजे तक ही प्रत्याशी प्रचार कर सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशी न जनसभा कर सकेंगे और न ही रैली निकाल सकेंगे। प्रत्याशी के व्यक्तिगत रूप से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने पर रोक नहीं है। शाहजहांपुर लोकसभा सीट और ददरौल विधानसभा सीट के लिए दस-दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


अंतिम समय में प्रचार में चूक न हो जाए, इसके लिए प्रत्याशी शुक्रवार को मंथन करते रहे। शनिवार को सुबह से ही प्रत्याशी पूरी ताकत लगाएंगे और शाम पांच बजे से पहले तक जनता के बीच जाकर वोट की अपील करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के साथ ही प्रशासन भी चौथे चरण में 13 मई को मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। रविवार को ओसीएफ मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए  सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।  

मंडलायुक्त ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण 
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित मोहल्ला बंगशान में कंपोजिट स्कूल में बने मतदान केंद्र का शुक्रवार को बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने भी सुरक्षा संबंधी व्यवस्था देखीं। मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र पर बनाए गए बूथ संख्या 281, 282, 283 का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

प्रत्येक बूथ पर मिलेगी मेडिकल सुविधा 
प्रत्येक पोलिंग पार्टी को मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है। इसमें डायरिया, उल्टी, बुखार की दवा, ओआरएस पैकेट, बैंडेज आदि रखा गया। प्रत्येक बूथ पर आशा की ड्यूटी रहेगी, जो जरूरत पड़ने पर ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराएंगी। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि मतदान के दिन सारे स्वास्थ्य केंद्र खुले रहेंगे, जिससे आपदा की स्थिति से निपटा जा सके।

बूथों में केंद्रीय बल की निगरानी में होगा मतदान 
लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल नियुक्त रहेगा। अर्धसैनिक बलों को जिले के थाना क्षेत्रों में भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। उनकी ड्यूटी का आवंटन कर दिया है।

जिले के 2481 बूथों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा का विशेष खाका तैयार किया है। इसी क्रम में जिले में आए अर्धसैनिक बल ने स्थानीय पुलिस के साथ रूट मार्च कर जायजा लिया। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। 

ये रहेगी फोर्स 
708 दरोगा, 4736 हेड कांस्टेबल, 132 महिला कांस्टेबल, 4559 होमगार्ड, 25 कंपनी सेंट्रल पुलिस फोर्स।

ओसीएफ मैदान की तरफ वाहन ले जाने पर रहेगी रोक
रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होने व मतदान के बाद ईवीएम को जमा करने को लेकर अधिक भीड़ रहेगी। इसके चलते कामर्शियल वाहनों को संबंधित रोड पर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सीओ यातायात बीएस वीर कुमार ने बताया कि 12 मई को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां ओसीएफ मैदान से रवाना होंगी। इसलिए पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक ओसीएफ मैदान की ओर वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। 

इसी तरह सोमवार को मतदान खत्म होने पर रोजा मंडी में ईवीएम जमा करने के लिए भीड़ रहेगी। इसकी वजह से शाम पांच बजे से रात बारह बजे तक रोजा मंडी की ओर व मेजबान अंडरपास व ग्रीन वैली चौराहे से रोजा मंडी की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed