फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lions donated by 22 people in the camp of Pearl

लायंस पर्ल के शिविर में 22 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 20 Sep 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 20 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lions donated by 22 people in the camp of Pearl
सामाजिक संगठन लायंस क्लब पर्ल के मासिक रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

बृज पैथालॉजी में लगाए गए कैंप का शुभारंभ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने किया। उद्घाटन करने के बाद श्री चोपड़ा ने कहा कि सही मायने में रक्तदान ही महादान कहलाता है, क्योंकि दान किया हुआ ब्लड मौत से जूझ रहे किसी न किसी व्यक्ति के काम आता है और समय पर उसके काम आकर वह व्यक्ति नया जीवन पाता है। इसलिए ब्लड डोनेट करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने कहा कि तीन माह के अंतराल में 18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड डोनेट कर सकता है। सचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को कैंप लगाकर रक्तदान किया जाता है। इसमें कोई भी व्यक्ति स्वैच्छा से रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

इस बार संजय विज, पंकज मिश्रा, नीलम सचदेवा, संजय सेठी, मनीष गुप्ता, श्रुति शर्मा, अन्नु अरोरा, वीरू राठौर, उमेश यादव, अमित, नवप्रीत सिंह, विनोद कुमार, शुभम कुमार, योगेश कुमार, विजय दीप गुप्ता, हरगोविंद मोदी, विवेक गुप्ता, सुमित कुमार, अर्जुन सिंह, संजीव सिंह, बृज मोहन, गौरव कुमार आदि ने ब्लड डोनेट किया। आयोजन में जगजीत सिंह माटा, अरविंद कुमरा, विनोद विज, भारत गुप्ता, राजीव खन्ना, रोमी आनंद, नील जौहरी, विनय गुप्ता, रिदम विज, ज्योति मिश्रा, मनोज खुराना, तनु खुराना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed