फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lions Club Gurus The reception of

लायंस क्लब ने गुरुजनों  का किया अभिनंदन

Sun, 04 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lions Club Gurus The reception of
गुरुजनों  का किया अभिनंदन - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
- शिक्षक दिवस के उपलक्ष में हुए सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में गुरुजनों को सम्मानित किए जाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सामाजिक संगठन लायंस क्लब सेंट्रल और लायंस क्लब श्रेष्ठ ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर गुरुजनों की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। 
विनय, दिनेश, संतोष, विजय, सुखप्रीत का हुआ सम्मान
लायंस क्लब सेंट्रल के कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीसी सेठ, मीरा सेठ, क्लब के अध्यक्ष डॉ. अमित अस्थाना आदि ने वरिष्ठ शिक्षक विनय मिश्रा, दिनेश रस्तोगी, डॉ. संतोष सक्सेना, विजय कुमार, सुखप्रीत कौर को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने सम्मानित होने वाले गुरुजनों का परिचय देकर उनकी सेवाओं को याद किया। सचिव रचित गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राची अस्थाना, विकास मेहरा, अतुल कपूर, ऋषि कपूर, डॉ. अनुराग अग्रवाल, राहुल कंचन, रजत कपूर, मुदित सेठ, डॉ. अलका मेहरा, साधना गुप्ता, रिद्धि कपूर, राहुल कंचन, कुशल टंडन, राजीव ग्रोवर, डॉ. प्रणव चौधरी, डॉ. पुनीत टंडन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सभाजीत, अकबर और कनक सम्मानित
लायंस क्लब श्रेष्ठ का गुरुजन अभिनंदन कार्यक्रम एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, क्लब के अध्यक्ष संजय कपूर आदि ने प्राचार्य डॉ. कनक रानी, डॉ. अकबर अली सिद्दीकी और डॉ. सभाजीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रियंका रस्तोगी और गुलफ्शां खान ने चंदन तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, जितेंद्र नाथ तिवारी, डॉ. रुचि द्विवेदी, पवन गुप्ता, डॉ. केके वर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अभिजीत मिश्र, इंदरप्रीत कौर, वंदना अग्रवाल, डॉ. संतोष प्रताप, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. पुनीत मनीषी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु के मार्गदर्शन से खुलते हैं उन्नति के रास्ते
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया। एसएस कॉलेज में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अभाविप ऐसा संगठन है, जिसमें गुरुजनों को मान-सम्मान दिया जाता है। गुरू के मार्गदर्शन में चलने से हमेशा उन्नति के रास्ते खुलते हैं। इसलिए गुरू का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है। इस अवसर पर आकांक्षा हाई स्कूल की प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, जिला प्रमुख डॉ. अनुराग अग्रवाल, आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कनक रानी आदि ने भी गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। प्रशांत के संचालन में हुए कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख मचकेंद्र, विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार, सौरभ सोमवंशी, आशीष शुक्ला, सत्यम सिंह, सारंग मिश्रा, अमन सिंह, आशीष सक्सेना, शिवाजी, विशाल सक्सेना, प्रखर अवस्थी, ऋषभ तिवारी, अभिषेक पांडेय, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों में है जमाना बदलने की क्षमता
शाहजहांपुर। लीड कांवेंट में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सतत विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषयक कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ डॉ. आरसी अस्थाना ने विज्ञान शिक्षकों का आह्वान किया कि आज के विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने जमाने को बदल दिया है, लेकिन अगर शिक्षक चाहे तो जमाने का भी बदल सकता है। 

डॉ. अस्थाना ने कहा कि अपना वैज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत करें और विद्यार्थियों का भी विकास करें। बाल विज्ञान कांग्रेस के एकेडमिक को-आर्डिनेटर डॉ. टीबी यादव ने कहा कि हम अंतरिक्ष में अपनी दस्तक दे चुके हैं, वहीं दूसरी ओर तकनीकी युग आज भी हमारे विद्यार्थी रट कर याद करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के साथ उन्हें प्रयोगात्मक ज्ञान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ. इरफान ह्यूमन, तूलिका तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन तराना जमाल ने और आभार मोहम्मद जमाल ने जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed