{"_id":"65b81d93e8c45674850e2b34","slug":"like-tb-leprosy-spreads-through-coughing-and-sneezing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112422-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टीबी की तरह खांसने और छींकने से फैलता है कुष्ठ रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टीबी की तरह खांसने और छींकने से फैलता है कुष्ठ रोग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही 14 दिन के लिए जागरूकता कार्यक्रम की भी शुरुआत हो जाएगी। इसमें जनसमुदाय को कुष्ठ के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर के अनुसार, टीबी की तरह खांसने और छींकने से भी यह रोग फैलता है।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत डीएम उमेश प्रताप सिंह शपथ पत्र पढ़ेंगे। जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्कूलों में बच्चों के बीच स्लोगन और वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। एसीएमओ डाॅ. गोविंद स्वर्णकार ने बताया कि जिले में वर्तमान में 238 रोगी हैं। इसमें पीबी (पांच या पांच से कम धब्बे) के 110 और एमबी (पांच से ज्यादा धब्बे या नस प्रभावित) के 128 रोगी दवा ले रहे हैं। कुष्ठ की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क मिलती है। 21 दिसंबर से चार जनवरी तक चलाए गए अभियान में 60 रोगी खोजे गए थे।
-- -- -- --
कुष्ठ रोग के लक्षण
-शरीर पर सुन्न दाग
-हथेली या पैर के तलवे में सुन्नता
-नसों में सूजन, मोटापन या दर्द
-हाथ-पैर, आंख में कमजोरी, विकृति
-घाव, जिसमें दर्द नहीं हो।
-चेहरे, शरीर या कान पर गांठे, छाले, घाव
-- -- -- -- -- -
कुष्ठ की जटिलताएं
-धब्बों में लालिमा, सूजन, तंत्रिकाओं में झनझनाहट, सूजन, दर्द, जोड़ों में दर्द, सूजन, बुखार, आंख में लालपन, रोशनी में कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, लकवा, पीलिया, पेट दर्द, छाले, घाव।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
-स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 14 दिन तक चलेगा। इसमें जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। यह छूआछूत की बीमारी नहीं है लेकिन टीबी की तरह खांसने-छींकने से यह फैलता है।
डॉ. गोविंद स्वर्णकार, एसीएमओ