फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lightning fast Jagmgaaga Nawada model village Drobst

बिजली से जल्द जगमगाएगा आदर्श गांव नवादा दरोबस्त

Sat, 23 May 2015 11:18 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 23 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lightning fast Jagmgaaga Nawada model village Drobst
सांसद आदर्श ग्राम योजना अर्थात एसएजीवाई के तहत चयनित शहीद रोशन सिंह की जन्म स्थली नवादा दरोबस्त में पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों की सांसद कृष्णा राज ने शनिवार को समीक्षा की। इस संबंध में विकास भवन सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन अशोक सुंदरम ने सांसद को बताया कि एसएजीवाई के तहत गोद लिए गए नवादा दरोबस्त में अभी केवल आधे गांव में बिजली पहुंच पाई है। एक्सईएन ने बताया कि गांव में विद्युतीकरण से अछूते हिस्से में बिजली लाइनों के लिए सर्वे करा लिया गया है। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम के एआरएम रामबहादुर यादव ने बताया कि गांव तक रोडवेज बस चलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नवादा में 72 गलियों के निर्माण के लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने इंदिरा आवास के लिए दस पात्र चयनित करने की जानकारी दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने वहां स्टेडियम बनाने और जल निगम के अधिशासी अभियंता गिरीश कुमार ने पूरे गांव में पेयजल पाइप लाइन डालने को तैयार की गई कार्य योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बीएसए ने सांसद कृष्णा राज को बताया कि गांव में प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था की जा रही है। दुग्ध संघ के महाप्रबंधक ने नवादा दरोबस्त में डेयरी और दुग्ध संग्रह केंद्र खोलने के प्रस्ताव का उल्लेख किया। सांसद ने अफसरों से कहा कि शहीद रोशन सिंह के पैतृक गांव को इस तरह सवारें कि इसके विकास कार्य अन्य गावों के लिए उदाहरण बन सकें। बैठक में प्रभारी सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, संतोष दीक्षित, रामबरन सिंह, डॉ. विजय जौहरी आदि मौजूद रहे।

जिला मंत्री बने ओमप्रकाश
शाहजहांपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चिरौंजी लाल ने विकास विभाग में कार्यरत ओमप्रकाश कश्यप को महासंघ का जिला मंत्री मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार अभी तक जिला मंत्री का दायित्व संभाले रहे रामनरेश वर्मा के पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हो जाने के कारण उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।


हरेवा कांड की कराएं उच्चस्तरीय जांच
शाहजहांपुर। जिला कांगे्रस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कठेरिया ने हरेवा कांड को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा पुलिस का पक्ष लिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यही लोग पूरे घटनाक्रम पर प्रदेश सरकार को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कठेरिया ने मुख्यमंत्री से इन हालातों के मद्देनजर हरेवा कांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed