{"_id":"9d9c8b36131bcd519a9f53b7c6c2c102","slug":"light-problem-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन फाल्ट से रात भर बंद रहा आनंदपुरम् फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन फाल्ट से रात भर बंद रहा आनंदपुरम् फीडर
शाहजहांपुर
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरा पॉवर सब स्टेशन से निकली लाइन में फाल्ट से आनंदपुरम् फीडर आधी रात से रविवार सुबह तक बंद रहा। बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद इसी लाइन पर शार्ट सर्किट से ट्रिपिंग से दौर शुरू हो गया जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। इस कारण फीडर से जुड़े कई मोहल्लों और कालोनियों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
शहबाजनगर की पुरानी रेलवे लाइन को क्रास करके निकाली गई 11 केवी की बिजली लाइन आनंदपुरम् के मेन ट्रांसफार्मर तक जाती है। शनिवार को रात 11.50 बजे तक लाइन चालू रही, लेकिन दस मिनट बाद अचानक बत्ती गुल हो गई। सुबह छह बजे के बाद दिन निकलने पर लाइन की पेट्रोलिंग किए जाने पर ककरा के पास तार टूटा पाया गया। इस ब्रेकडाउन को ठीक करने के लिए एक घंटे का सट डाउन लिया गया।
लाइन फाल्ट ठीक करके सप्लाई चालू हुए मुश्किल से आधा घंटा बीता होगा कि इसी लाइन में फिर से ट्रिपिंग शुरू हो गई। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने से घरों में सीएफएल तक जलनी बंद हो गईं। जेट पंप और सबमर्सिबल पंप भी जवाब देने लगे। बाद में लाइन की चेकिंग करने पर लोहारों वाले चौराहे केपास आपस में दो तार उलझे पाए गए। दोनों तारों को अलग करके सुबह दस बजे बिजली सप्लाई को सामान्य बनाया जा सका।
विज्ञापन
इस फाल्ट की वजह से आनंदपुरम्, तिलहरजई, आजादपुरम, अलीजई, विवेक विहार, लोहारों का चौराहा, सिंजई (आंशिक), हद्दफ, महमंद जंगला (आंशिक) मामुड़ी, सुभाषनगर, विश्वकर्मा चौक, बीबीजई, ईदगाह रोड, आवास विकास कालोनी के दक्षिण-पश्चिम छोर आदि क्षेत्रों के सेकड़ों घरों की रात भर बत्ती गुल रही। सुबह के समय ट्रिपिंग से सप्लाई में बाधा पड़ने से तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।
गोविंदगंज में काटे गए आठ बिजली कनेक्शन
शाहजहांपुर। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत रविवार को छुट्टी के बावजूद विभागीय टीमों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बिजली के अवैध इस्तेमाल के मामले पकड़ने का अभियान जारी रखा। इस दौरान गोविंदगंज में बकाया बिलों की लंबे समय से अदायगी नहीं करने के बावजूद बिजली जलाते पकड़े गए आठ लोगों के कनेक्शन काट दिए गए।
पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन एके शुक्ला ने बताया चेकिंग के दौरान लगाए गए शिविर में छह नए कनेक्शन जारी करने के साथ 12 पुराने कनेक्शन के लोड बढ़ाए गए। एक्सईएन के अनुसार रविवार को सभी सब स्टेशनों और बिलिंग सेंटरों पर बिल जमा रखने का काम जारी रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बाकीदार उपभोक्ताओं ने 4.5 लाख रुपये जमा कराए।