{"_id":"90ef8c715b86c473b276b3faeafe28b8","slug":"light-problem-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच घंटे तक आपात बिजली कटौती ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच घंटे तक आपात बिजली कटौती ने छकाया
शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की आपात कटौती का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सुबह पौ फटने से पहले शुरू हुई इमरजेंसी रोस्टरिंग ने करीब साढ़े पांच घंटे तक शहरी बाशिंदों को छकाया। सप्लाई शुरू होने के दस मिनट बाद फिर से सभी फीडरों की बत्ती गुल हो गई। इससे अधिकांश घरों में सुबह की दिनचर्या में ठहराव आ गया।
बृहस्पतिवार को सुबह 5.40 बजे से पांच घंटे तक आपात कटौती लागू रखे जाने का कई व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध किया था। उन्होंने आपात कटौती देर रात या फिर दिन में कराए जाने पर जोर दिया। बावजूद इसके पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे से शहर की बिजली काट दी। लोग सुबह सोकर उठे तो बिजली आने के इंतजार में कुछ समय बिताया।
कई घंटे बीतने पर भी बिजली नहीं आई। तमाम घरों में कामकाजी लोगों ने द्वितीय शनिवार के अवकाश पर कपड़े धुलने और अन्य घरेलू कामों की तैयारी की, लेकिन नौ बजे तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई। हालांकि, आधा घंटे बाद कटौती खत्म होने पर सप्लाई चालू की गई, लेकिन दस मिनट बाद फीडर ट्रिप करने से फिर बिजली गुल हो गई। दोपहर मेें भी रोस्टरिंग के निर्धारित शिड्यूल को अनदेखा करके पॉवर कट लागू रहा। बिजी अभियंताओं के अनुसार कोल कंपनियों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद ताप बिजलीघरों को कोयला सप्लाई सामान्य नहीं हो पाने से उत्पादन में गिरावट का असर आपात कटौती के तौर पर दिख रहा है।