फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light problem

बिजली फाल्ट से इंडो-पाक मैच नहीं देख सके दर्शक

Mon, 16 Feb 2015 12:25 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 16 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
light problem
बरेली मोड़ के पास रविवार को सुबह 33 केवी बिजली लाइन की क्रॉस आर्म टूटने से आसपास के अजीजगंज, नवादा इंदेपुर, बाला तिराही, जियाखेल, मतानी, रंगमहला, चारखंभा आदि क्षेत्रों में चार घंटे बिजली ठप रही। हालांकि, बाद में फाल्ट ठीक कर लिया गया, लेकिन ट्रिपिंग से बार-बार सप्लाई में बाधा पड़ी। नतीजा यह हुआ कि टीवी पर इंडो-पाक क्रिकेट मैच देखने वाले तमाम लोगों का मजा किरकिरा हो गया।    
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम से मैच और ऊपर से बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन से लाइव कमेंट्री सुनने के क्रेज ने तमाम लोगों में मैच देखने की दिलचस्पी पैदा कर दी। सुबह नौ बजे से शुरू हो रहे मैच को देखने दे लिए लोग सुबह सात बजे से फ्रेश होने लगे और टीवी खोलकर चैनलों पर मैच के विश्लेषण की कवरेज देखने-सुनने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान सुबह पौने आठ बजे अब्दुल्लागंज सब स्टेशन से जुड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बिजली सप्लाई ठप होने की वजह जानने के लिए सब स्टेशन के प्रभारी जेई अनुज श्रीवास्तव का सीयूजी नंबर डॉयल करना शुरू कर दिया। उन्होंने लाइन स्टाफ की टीमों से पेट्रोलिंग कराई तो बरेली मोड़ के पास सब स्टेशन की मेन 33 केवी लाइन में डबल पोल को सहारा देने वाली क्रॉस आर्म टूटी पाई गई। हालांकि, यह फाल्ट सुबह साढ़े नौ बजे तक ठीक कर लिया गया, लेकिन बाद में शार्ट सर्किट से बार-बार ट्रिपिंग होने लगी। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को मन मसोसकर टीवी सेट बंद करने पड़े। जेई श्रीवास्तव के अनुसार नट-बोल्ट खराब होने से क्रॉस आर्म में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटौती के विरोध में सेवादल का प्रदर्शन आज
यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का समय नजदीक आने के बावजूद नौ घंटे की बिजली कटौती में कोई रियायत नहीं दिए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके डीएम के नाम ज्ञापन देंगे। शहर कांग्रेस सेवादल की रविवार को हुई बैठक में इसी आशय का निर्णय किया गया। बैठक में शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, नगर प्रभारी शारिक खां, रामकुमार वर्मा, रिजवान खां, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed