{"_id":"a4365745ffc800703563c19318145fb3","slug":"light-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा सलाहकार ने चेकिंग में कड़ाई बरतने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा सलाहकार ने चेकिंग में कड़ाई बरतने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार और विभागीय सचिव राम कृपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सुबह लखनऊ से बरेली जाते वक्त अचानक यहां ठहराव ले लिया और पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस जा पहुंचे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद और दोनों एक्सईएन के साथ बैठक करके शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे बिजली चेकिंग अभियान की प्रगति समीक्षा की।
ऊर्जा सलाहकार बरेली में पॉवर कारपोरेशन के अफसरों के साथ मीटिंग करने के लिए लखनऊ से तड़के रवाना हुए। उनकेयहां से गुजरने की जानकारी पाकर अधीक्षण अभियंता प्रसाद ने उन्हें शिष्टाचार वश चाय को आमंत्रित किया। इस पर वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे सर्किल ऑफिस जा पहुंचे। एसई प्रसाद ने अधीनस्थों के साथ उनकी अगवानी की। इस मौके पर ऊर्जा सलाहकार ने चेकिंग अभियान की समीक्षा की।
समीक्षा में कनेक्शनों बिजली चोरी के मामले कम पाए जाने पर उन्होंने एई को निर्देश दिए कि गलत तरीके से बिजली जलाने वालों से जुर्माना लेने के साथ ही उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी में लिप्त लोगों को जेल भेजने पर अन्य लोग बिजली के अवैध इस्तेमाल से बचने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर एक्सईएन सिटी एके शुक्ला, ग्रामीण क्षेत्र के एक्सईएन अशोक सुंदरम, एसडीओ इंद्रराज यादव आदि मौजूद रहे।