फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light

कटिया टोला में पकड़े गए बिजली चोरी के चार मामले

Thu, 22 Jan 2015 12:12 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे बिजली चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को
विज्ञापन
कटिया टोला में जांच किए जाने पर चार लोग अवैध तरीके से घरेलू कनेक्शनों पर बिजली इस्तेमाल करते पाए गए। इस बीच, बाकीदारों से 5.5 लाख रुपये राजस्व जमा कराने के साथ 21 कनेक्शन जारी किए गए और 25 उपभोक्ताओं ने लोड बढ़वाया।
कटियाटोला में बीते दिन लगाए गए कैंप के दौरान चेकिंग किए जाने का असर यह हुआ कि बुधवार को आसपास केमोहल्लों के बिजली उपभोक्ता सुबह से कैंप में उमड़ने लगे। अफसरों ने उन्हें कनेक्शन संबंधी खामियां दूर कराने के लिए पर्याप्त समय दिया और दोपहर एक बजे के बाद चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान 21 बाकीदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान चार घरों में अवैध तरीके से बिजली उपभोग के मामले पकड़े गए।
लाइन स्टाफ के अनुसार दो स्थानों पर मीटर से पहले केबिल में कट के निशान पाए गए। इसी तरह दो मीटरों में सैकड़ों यूनिट बिजली रीडिंग स्टोर पाई गई। एक्सईएन सिटी एकेशुक्ला के अनुसार इन मामलों में संबंधित लोगों द्वारा मौके पर जुर्माना की रकम अदा कर दिए जाने से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि शिविर में ओटीएस के तहत सरचार्ज में रियायत पाने के लिए 26 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed