{"_id":"5031bd29be44b547fb38172b24ce4828","slug":"light-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से वोल्टेज गिरा, सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से वोल्टेज गिरा, सप्लाई बाधित
शाहजहांपुर
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से वातावरण में छाई नमी के कारण ककरा कलां सब स्टेशन की 11 केवी लाइन में गुरुवार की देर रात शार्ट सर्किट से एक फेस बंद हो गया। इससे आनंदपुरम् और हद्दफ फीडरों से जुड़े सैकड़ों घरों की सप्लाई प्रभावित रही। शुक्रवार को सुबह नौ बजे लाइन फाल्ट ठीक हो सका।
गुरुवार की शाम पांच से सात बजे तक दो घंटे की कटौती के बाद शहर के सब स्टेशनों से सप्लाई चालू होते ही बहादुरगंज, बिजलीपुरा और निगोही रोड पर गदियाना वाले फीडर की लाइनों के जंपर जलने लगे। लाइन स्टाफ ने इन खराबियों को दूर कर सप्लाई जारी रखी लेकिन रात साढ़े 12 बजे कोहरे के कारण पहले आनंदपुरम फीडर की लाइन शार्ट सर्किट से अर्थिंग के शिकंजे में आई। इस फाल्ट को सुधारा भी नहीं जा सका था कि ककरा सब स्टेशन के हद्दफ फीडर की लाइन पर भी अर्थिंग हो गई जिससे वोल्टेज गिर गया।
दोनों लाइनों से जुड़े सिंजई, मदराखेल, अलीजई, लोहारों का चौराहा, आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, ककरा, हद्दफ, मामुड़ी, बीबीजई, सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति लो हो गई। कम वोल्टेज मिलने से घरों में जेट पंप और सब मर्सिबल ही नहीं बल्ब भी मोमबत्ती की तरह जलते रहे।