{"_id":"e8f407596c3c10035831f3d090155401","slug":"light-crises-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने को निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने को निकाला फ्लैग मार्च
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन चेकिंग अभियान के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए डीएम के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों ने सोमवार को अशफाक नगर चौराहे से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान साथ चल रहे अधिकारियों ने जनसामान्य से बिजली चोरी रोकने में सहयोग की अपील की।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि लोगों को अपने बिजली कनेक्शन ठीक कराने को जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। चेकिंग में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। बिजली चोरी और लाइन लॉस से होने वाले राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए शुरू किए गए चेकिंग अभियान से बिजली विभाग को अधिक राजस्व मिलने के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई मिल सकेगी।
फ्लैग मार्च जलालनगर, टाउनहाल, जेल रोड, घूरनतलैया, कोतवाली के सामने से होकर चारखंभा तक गया। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन सिटी एके शुक्ला, एसडीओ इंद्रराज यादव, जेई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
टाउनहाल में 16 कनेक्शन काटे, 5.60 लाख वसूले
टाउनहाल में सोमवार को लगाए गए उपभोक्ता कैंप में बाकीदार उपभोक्ताओं ने 5.60 लाख रुपये बिजली मूल्य देकर रसीदें कटवाईं। बकाया रकम चुकता नहीं करने वाले 16 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इस मौके पर पांच नए कनेक्शन जारी करने के साथ 13 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया।
घूरनतलैया में आज से होगी कनेक्शन चेकिंग
एक्सईएन शुक्ला के अनुसार घूरनतलैया में मंगलवार से तीन दिवसीय कैंप लगाकर इलाके के घरों में कनेक्शन चेक किए जाएंगे। जो लोग शिविर में आकर अपनी कनेक्शन संबंधी कमियां दूर नहीं कराएंगे, चेकिंग में पकड़े जाने पर उनसे कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।