फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life imprisonment to three accused in shooting death

Shahjahanpur News: गोली मारकर हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद

Wed, 08 Nov 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three accused in shooting death
शाहजहांपुर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद राय ने हत्या के एक मुकदमे में तीन दोषियों को आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी मामले में एक आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बुढौरा निवासी नबी शेर ने 11 मार्च 2012 को रिपोर्ट लिखाई थी कि शाम को करीब छह बजे गांव के अकलीम, मुकीम तमंचा लेकर और कदीर उर्फ बबलू, अमजद लाठी लेकर उसके घर के बाहर आए और कहा कि आज घेर लो, जाने न पाए। उनके बेटे लियाकत उर्फ पप्पू को अकलीम ने तमंचे से गोली मार दी। लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई। वादी की तहरीर पर अकलीम, मुकीम, कदीर उर्फ बबलू और अमजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 14 मार्च 2012 को मुखबिर की सूचना पर मुकीम अली को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचक ने विवेचना के बाद अकलीम, मुकीम और कदीर के विरुद्ध आरोप पत्र अदालत भेजा। बाद में वादी के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने अमजद को तलब किया था। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयान और सरकारी वकील आशीष त्रिपाठी के तर्कों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने मुकीम, कदीर उर्फ बबलू और अमजद को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपी अकलीम की मुकदमे के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed